झज्जर जेल में कैदियों के 2 गुटों में हुआ झगड़ा, चम्मच से बने तेजधार हथियार से किया हमला

By Sahab Ram
On: April 27, 2022 7:28 AM
Follow Us:

जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर अनिल गंजा गैंग के सदस्य रहते थे. वहां पर शेखर गैंग के सदस्यों ने बैठकर खाना खाया था और उन्होंने खाना खाने के बाद वहां पर सफाई नहीं की तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया और जेल में चम्मच व प्लेट काटकर बनाए गए हथियारों से दोनों पक्षों ने आपस में हमला कर दिया. 

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

इस खून खराबे में दादरी निवासी विरेंद्र उर्फ वीरा, गोच्छी निवासी विनोद उर्फ काला तथा टांडाहेड़ी निवासी नीरज घायल हुए तो दूसरे पक्ष से सोनीपत निवासी अश्वनी उर्फ बॉक्सर, प्रीतम व अजीत बादली घायल हुए हैं. घायलों का इलाज सामान्य अस्पताल में चल रहा है.जेल में झगड़े की सूचना मिलते ही डीएसपी राहुल देव नागरिक अस्पताल पहुंचे. कई थानों के एसएचओ और जेल सुपरिंटेंडेंट सुरेंद्र दलाल भी अस्पताल पहुंचे.झगड़े को गंभीरता से लेते हुए जेल और पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है. बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्षों के बीच जेल में पिछले कुछ दिनों से खींचतान चल रही थी. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है.

जिला कारागार में अनिल गंजा व शेखर गैंग के बदमाशों के बीच झगड़ा हो गया. दोनों पक्षों के तीन-तीन सदस्य घायल हो गए हैं. सभी घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ममले की जांच कर रही है.- रमेश कुमार, कार्यावाहक थाना प्रभारी सदर, झज्जर।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment