एसपी रेवाड़ी राजेश कुमार के दिशानिर्देश पर रेवाडी पुलिस अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड के लिए चलाए गए अभियान के तहत अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है।
जांचकर्ता ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि डालियाकी चौक के पास एक युवक हथियार के साथ खड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो पुलिस को देखकर वहां खड़े युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे भागकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जा से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने नाम सुमित निवासी लाधूवास गुर्जर बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले में आरोपी सुमित निवासी लाधूवास गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।




