ठेका से शराब चोरी करने व पुलिस पर जानलेवा हमला करने का चौथा आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 28, 2022 12:04 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि गांव मामडिया आसमपुर निवासी संजीव कुमार का वर्ष 2019 में गांव कढू में शराब ठेका था। 31 दिसंबर 2019 की रात को सेल्समैन ठेका के बगल में सो रहा था। रात को चोरो ने ठेका का ताला तोड़ कर 242730/- रुपये की शराब चोरी कर ली थी। आरोपी अपनी बोलेरो कैंपर व सेंट्रो गाड़ी में शराब चोरी कर भाग गए थे।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

पुलिस ने संजय की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया था। चोरी की सूचना के बाद उसी रात गश्त कर रहे खोल थाना एसएचओ संजय कुमार ने चोरों का रास्ता रोक लिया था। चोरों ने एसएचओ की गाड़ी को सीधी टक्कर मार कर जानलेवा हमला कर दिया था। बदमाशों ने एसएचओ व उनकी टीम पर फायरिंग भी कर दी थी, जिससे वह बाल-बाल बच गए थे।

खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों अजरुद्दीन, राहुल व उस्मान को गिरफ्तार कर लिया था।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

बुधवार की शाम को पुलिस ने चौथे आरोपी जिला नूंह के गांव गुवारका निवासी मुनफैद उर्फ मुन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment