दुकान से लोहे का गेट व स्मारक से रेलिंग चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 30, 2022 1:10 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया की प्रमानन्द एक्स सरपंच जैनाबाद ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने रेलवे स्टेशन डहीना से धवाना रोड पर अपने माता पिता की मूर्ति लगवाई हुई है। उसके चारो तरफ लोहे की रेलिंग लगाई हुई है। जिसकी दरवाजे की रेलिंग चोरी हो गई है तथा राजकुमार पुत्र राधा कृष्ण की रेलवे स्टेशन डहीना से जैनाबाद वाले रास्ते पर दुकान है उनका लोहे का दरवाजा भी चोरी हो गया है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

पुलिस ने प्रमानन्द की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए चोरी का मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरु की। बीती रात पुलिस ने मामले में एक आरोपी जैनाबाद निवासी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी किए गए लोहे के रेलिंग और गेट बरामद कर लिए हैं। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment