रेवाड़ी में शादी का झांसा देकर पुजारी की बेटी से दुष्कर्म

By Sahab Ram
On: May 1, 2022 10:33 AM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली थाना क्षेत्र के गांव में कई साल से एक मंदिर में पुजारी अपने परिवार के साथ रहता है। उनकी बड़ी बेटी 10वीं की छात्रा है। 28 अप्रैल की रात आरोपी अखिलेश नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दे घर से भगा ले गया। किशोरी के पिता ने बताया कि दो दिन उसे आरोपी ने अपने साथ रखा और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बेटी के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

कोसली पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर नाबालिग को बरामद कर लिया। नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पिता की मानें तो एक माह से लगातार आरोपी उनकी बेटी के संपर्क में था और उसे झांसा देकर साथ ले गया। पुलिस आरोपी अखिलेश की तलाश कर रही है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment