रेवाड़ी में व्यापारी ने की खुदखुशी, घरेलु कलह बताई जा रही है वजह

By Sahab Ram
On: May 5, 2022 3:40 AM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक गांव गोकलगढ़ निवासी क्रांति यादव ने ब्रास मार्केट में रेडीमेड कपड़ो की दुकान खोली हुई है जिसका लंबे समय से अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था. जिससे वह परेशान था और उसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ निकल कर आत्महत्या कर ली. आज गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के ही जोहड़ के पास से बरामद हुआ है. सुबह की सैर पर निकले ग्रामीणों ने उसे जोहड़ के पास पड़ा देख तो पहले परिजनों को सूचना दी और फिर पुलिस को सूचित किया गया.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया. गुरुवार को दोपहर के समय शव का पोस्टमार्टम होगा. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ साल पहले उसकी मां की बीमारी के चलते मौत हो गई थी.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

घर में उसके अलावा बुजुर्ग पिता और एक छोटा भाई है. आत्महत्या की असली वजह तो परिजनों के बयान और पुलिस की जांच में ही पता चल पाएगी, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कुछ समय से काफी ज्यादा परेशान चल रहा था. पत्नी से भी रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment