पुलिस पर जानलेवा हमला व गो-तस्करी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: May 7, 2022 11:00 AM
Follow Us:

जांचकर्ता एएसआई फखरुद्दीन ने बताया कि दस जनवरी 2013 की रात को लूट गिरोह के धारूहेड़ा में होने की सूचना के बाद सीआईए धारूहेड़ा ने नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी पर रोकने के दौरान बदमाशों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला किया था। इस हमले में पुलिस के जवान बाल-बाल बच गए थे।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

धारूहेड़ा थाना में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस वारदात में नूंह के गांव पचगांवा निवासी मोहम्मदीन उर्फ मुल्ला भी शामिल था और वारदात के बाद से फरार था।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

अदालत ने आरोपी को 24 मार्च 2014 को उद्घोषित अपराधी करार दिया था। आरोपी मोहम्मदीन के खिलाफ 20 जनवरी 2020 को सदर थाना में गो-तस्करी का भी मामला दर्ज हुआ था। इसके अतिरिक्त आरोपी पर चोरी व लूट के कई मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को सीआईए धारूहेड़ा ने आरोपी मोहम्मदीन उर्फ मुन्ना को आरोपी के गांव पचगांवा से गिरफ्तार कर लिया।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment