गौ-तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: May 7, 2022 11:05 AM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता गौरव कुमार ने बताया कि 7 नवंबर 2021 की रात को सूचना मिली थी कि शहर की तरफ से होता हुआ एक कैंटर वाहन धारूहेड़ा-भिवाड़ी के रास्ते मेवात में जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गांव फदनी के समीप जीतपुरा को जाने वाले रोड पर अपनी कार खड़ी कर ली। इसके बाद सुबह करीब 4 बजे एक अलवर नंबर कैंटर वाहन आया तो सदस्यों ने उसके चालक को रुकने का इशारा किया।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

इस पर चालक ने वाहन को रोकने की बजाय उसकी रफ्तार को बढ़ा दिया और जीतपुरा की तरफ भागने लगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी कार से उसका पीछा शुरू कर दिया और जीतपुरा गांव के समीप पहुंचने पर उसने अचानक वाहन की रफ्तार कम कर दी और बाद में वाहन को छोड़ भागे। इसके बाद कैंटर खेत में नीचे उतर गई जबकि उसमें सवार दो लोग भागने में कामयाब हो गए जबकि एक को कार्यकर्ताओं ने कुछ दूरी पर ही जाकर पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना की मीरपुर चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उनकी मौजूदगी में कैंटर वाहन में लादी गई गाय और गोवंश को उतारा गया। इसमें एक गाय मृत हालत में मिली जबकि 6 गाय जिंदा हैं। इसके अलावा 4 बैल मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात में शामिल दूसरे आरोपी गांव फिरोज नमक निवासी कासम को गिरफ्तार कर लिया।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment