रुकावट रहित होगा दिल्ली-अलवर रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण: सीएम मनोहरल लाल

By Sahab Ram
On: August 7, 2021 10:17 AM
Follow Us:

रैपिड रीजनल ट्रांजिट सिस्टम की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर केंद्र सरकार की मुहर लगने से पहले कॉरिडोर का निर्धारित रूट पूरी तरह रुकावट रहित होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य नेताओं के दबाव के बाद अब संबंधित अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

आरआरटीएस की परिकल्पना को साकार रूप देने के लिए गठित एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने वन एवं पर्यावरण से संबंधित जरूरी औपचारिकताएं पूरी करवानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में दिल्ली के बाद अब गुरुग्राम व रेवाड़ी जिले से गुजरने वाले कारिडोर के मार्ग में आने वाली लगभग 22 हेक्टेयर ऐसी जमीन चिह्नित की गई है, जो इस समय वानिकी क्षेत्र में शामिल है।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर दो वर्ष से भी अधिक समय से केंद्र सरकार के पास अटकी है। हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान सहित सभी संबंधित राज्यों की स्वीकृति के बाद एनसीआरटीसी ने डीपीआर को केंद्र की स्वीकृति के लिए भेजा था। एनसीआरटीसी में उन सभी राज्यों की भागीदारी है, जहां से कॉरिडोर गुजरना है।

डीपीआर की स्वीकृति में हो रही देरी का मुद्दा दैनिक जागरण में उठने के कुछ समय बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह संबंधित केंद्रीय मंत्रियों से मिल चुके हैं। अब अधिकारी तेजी दिखाने लगे हैं। उन्हें केंद्र सरकार किसी भी समय डीपीआर को स्वीकृति दे सकती है। तीन दिन पूर्व वन विभाग के अधिकारियों ने रेवाड़ी जिले की 8.4 व गुरुग्राम की 13.4 हेक्टेयर जमीन चिह्नित करके रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

राजस्व रिकार्ड में यह फोरेस्ट लैंड (वन क्षेत्र) जल्दी ही गैर वानिकी हो जाएगी। पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं को जल्दी दूर किया जाएगा। पर्यावरण मंत्रलय भूपेंद्र यादव के पास होने से समस्याओं के समाधान की उम्मीद है, क्योंकि हरियाणा यादव का गृह राज्य व राजस्थान कर्मभूमि है।

मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा का कहना है कि हरियाणा में दो कारिडोर प्रस्तावित हैं। दिल्ली-पानीपत कारिडोर को हम करनाल तक बढ़वा रहे हैं। इसकी संशोधित डीपीआर को भी एक साथ स्वीकृति दिलवाने का प्रयास है। दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-अलवर कॉरिडोर प्रथम चरण में एसएनबी (शाहजहांपुर-नीमराणा-बहरोड़) तक बनना है। हम दोनों कॉरिडोर की ठोस पैरवी कर रहे हैं। हमारे अधिकारी जुटे हुए हैं। जल्दी ही अच्छे परिणाम की उम्मीद की जानी चाहिए।

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment