भाजपा सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सतीश खोला ने बताया कि प्रदेश सेवा प्रकोष्ठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र भेजकर ज्योतिबा फुले जी को भारत रत्न देने की मांग की है। भाजपा सेवा प्रकोष्ठ ने महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती उनके चित्र पर पुष्पार्पित करके मनाई। उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, महान क्रांतिकारी, अच्छे लेखक, भारतीय विचारक, एवं उच्च कोटि के दार्शनिक थे।
स्त्रियों की दशा सुधारने और उनकी शिक्षा के लिए ज्योतिबा ने 1854 में एक स्कूल खोला। यह इस काम के लिए देश में पहला विद्यालय था। ज्योतिबा फुले ने ब्राह्मण-पुरोहित के बिना ही विवाह-संस्कार आरंभ कराया और इसे मुंबई हाईकोर्ट से भी मान्यता मिली। समाजसेवा देखकर 1888 ई. में मुंबई की एक विशाल सभा में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी।

1873 में महात्मा फुले ने ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना की थी और इसी साल उनकी पुस्तक “गुलामगिरी” का प्रकाशन भी हुआ।सतीश खोला ने बताया कि रेवाड़ी सैक्टर 18 में फुले दम्पत्ति का बड़ा स्मारक भी बनाया जाएगा जिसकी घोषणा नगर परिषद चुनावों में घोषणा पत्र के द्वारा की गई थी ।







