Corona Update : आज 82 नए केस मिले, 67 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 30, 2020 12:17 PM
Follow Us:

Corona Update : आज 82 नए केस मिले, 67 ठीक हुए

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

30 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 69286 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5706 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5080 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 30 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 596 एञ्चिटव केस रह गए हैं तथा 62802 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 778 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाधीश ने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 596 एक्टिव केस हैं, इनमें 34 विभिन्न अस्पतालों में व 13 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 549 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। जिलाभर में 17 नागरिक ञ्चवारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 82 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 43 रेवाड़ी शहर, 14 धारूहेड़ा, 3 बीएमजी, 2-2 केस नांगल पठानी, बावल, गोकलगढ़ व टांकड़ी तथा एक-एक केस चांदावास, गोठड, महनियावास, कापड़ीवास, जडथल, मलेशियावास, मंदौला, निखरी, पाल्हावास, भाडवास, बधराना, खलियावास, रसगन, फतेहपुरी से संबंधित हैं। जबकि 67 पॉजिटिव ठीक हुए हैं, जिनमें 35 रेवाड़ी शहर, 8 बावल, 6 धारूहेड़ा तथा एक-एक केस जलियावास, बोडिया कमालपुर, गज्जीवास, घीसा की ढाणी, फिदेड़ी, झाबुआ, झाल, कमालपुर, खडग़वास, खरखड़ा, नैनसुखपुरा, रोहड़ाई, शहबाजपुर इस्तमुरार, टींट, रसगन, गुरावड़ा, लिसान व नाहड़ से संबंधित हैं।जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे। 

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment