स्कूलों में बढ़ सकती पॉजिटिव केसों की संख्या , रिपोर्ट आने का इंतजार

By Sahab Ram
On: November 19, 2020 3:49 PM
Follow Us:

स्कूलों में बढ़ सकती पॉजिटिव केसों की संख्या , रिपोर्ट आने का इंतजार

रेवाड़ी जिले के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 72 छात्र कोरोना पॉजिटिव student covid positive मिलने के बाद जिला प्रशासन ओर अलर्ट हो गया है. एतिहातन  पॉजिटिव केस मिलने वाले स्कूलों को 3 तीन के लिए बंद किया था अब उन स्कूलों को 14 दिनों तक बंद करने का फैसला लिया गया है. साथ ही जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर ज्यादा सैम्पल्स लेने के निर्देश दिए है और शिक्षा विभाग को बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आपको बता दें की स्वास्थ्य मंत्री ने भी रेवाड़ी के स्कूलों में बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस मिलने के बाद वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये निर्देश दिए थे की कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराया जाएँ . सभी स्कूलों के गेट पर सेनेटाईज की व्यवस्था , दो गज की दुरी और सभी मास्क का ईस्तमाल करें . इस बात को मोनिटरिंग की जाएँ .

कोरोना अपडेट :आज 106 नए मरीज मिले , 69 हुए ठीक , एक ओर मरीज की मौत

आपको बता दें की हाल में ही नोवीं से 12वीं तक स्कूलों खोलने की सरकार ने नियम शर्तों पर अनुमति दी थी. और अब सभी छात्र और स्टाफ की कोरोना जाँच अनिवार्य की गई तो 800 से ज्यादा छात्रों के सैम्पल्स लिये गए ..जिसमें से कुछ सैम्पल्स की रिपोर्ट में ही अलग –अलग स्कूलों के 72 छात्र कोरोना पॉजिटिव पायें गए है . जबकि शेष सैम्पल्स ली रिपोर्ट आना अभी बाकी है. जिनकी रिपोर्ट्स आने के बाद संख्या ओर ज्यादा बड़ी हो सकती है .

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

जिले के गाँव सीहा स्थित आईटीआई व जिले के राजकीय स्कूल जाटूसाना, गुरावडा, दडौली, कुंड, संगवाडी, आसियाकी माजरा, मसानी व  प्राइवेट स्कूल शहीद मैमोरियल तुर्कीयावास, आरपीएस व यूरो स्कूल के 837 बच्चों की सैंपलिंग की गई थी, जिनमें से 72 बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें आईसोलेट किया गया है।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment