डाईट हुसैनपुर को मिला जिला ग्रीन चेम्पियन अवार्ड

By Sahab Ram
On: July 29, 2021 2:37 PM
Follow Us:

डाईट हुसैनपुर को मिला जिला ग्रीन चेम्पियन अवार्ड

रेवाडी: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद व उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्वच्छता, अपशिष्ट, जल, ऊर्जा और हरियाली प्रबंधन में सर्वोत्तम कार्य करने वाले संस्थानों को आज वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला ग्रीन चेम्पियन प्रमाण-पत्र प्रदान गया।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

डॉ शत्रुघन भारद्वाज ने उपायुक्त यशेन्द्र सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि रेवाडी जिले में आपके मार्गदर्शन में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर में स्वच्छता, अपशिष्ट, जल, ऊर्जा और हरियाली प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया गया है, जिसके लिए आप बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि आपके मार्गदर्शन में जिला रेवाडी इसी प्रकार बुलदियों को छुता रहे और भविष्य में विभिन्न शिक्षा संस्थान ज्यादा से ज्यादा प्रमाण पत्र हासिल करें।

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर के प्राचार्य एवं स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि ग्रीन चैम्पियन अवार्ड के इस कार्यक्रम में भारत सरकार ने मुझे शामिल किया है, उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं, उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ग्रामीण विकास राष्ट्रीय परिषद व उच्च शिक्षा विभाग भारत सरकार ने जिला रेवाड़ी की डाईट हैसुनपुर के सराहनीय कार्य को देखते हुए डाइट हुसैनपुर रेवाड़ी को ग्रीन चैंपियन अवार्ड प्रदान किया है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि जिले में अन्य शिक्षण संस्थान भी स्वच्छता हरियाली के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे हैं हमें उम्मीद है कि आने वाले समय में जिला रेवाड़ी और ज्यादा अवार्ड प्राप्त करेगा। उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने उच्च शिक्षा अधिकारियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों से आह्वान किया है कि वे इस कार्य को और तेज गति से बढ़ाते हुए पूरे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करें ताकि जिला रेवाड़ी स्वच्छता व हरियाली में और चार चांद लगा सके।उन्होंने कहा कि डाइट के साथ-साथ जिले की अन्य महाविद्यालय व आईटीआई भी इस क्षेत्र में अच्छा कार्य करेंगे और आने वाले समय में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने डाईट हुसैनपुर के प्राचार्य व स्टाफ को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद व उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान जिला ग्रीन चेम्पियन अवार्ड का प्रमाण-पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर डाईट हुसैनपुर के प्राचार्य शमशेर सिंह सिरोही, हसला के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, विषय विशेषज्ञ डॉ नरेश कुमार, विषय विशेषज्ञ दीपक कुमार सहित डीएवी कॉलेज खरखड़ा व आईटीआई टांकड़ी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
  डाईट हुसैनपुर के प्राचार्य शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि हसला के पूर्व प्रांतीय अनिल कुमार व दीपक कुमार ने प्रारंभ से ही डाईट में सेवाएं दी है और इस कार्य को मुकाम तक पहुंचाने में सराहनीय योगदान दिया है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment