सभी स्कूलों में अब मिलेगा एनसीसी का प्रशिक्षण, शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने बनाई योजना

By Sahab Ram
On: August 4, 2021 11:02 AM
Follow Us:

सभी स्कूलों में अब मिलेगा एनसीसी का प्रशिक्षण, शिक्षा मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने बनाई योजना

सूत्रों के मुताबिक युवाओं में सेना और दूसरे सुरक्षा बलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अब सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को अनिवार्य एनसीसी (नेशनल कैडेट कोर) प्रशिक्षण से जोड़ने की तैयारी में है। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। फिलहाल इसकी शुरुआत सभी केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों से होगी।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

आदिवासी बहुल क्षेत्रों में होगा विशेष फोकस

इस दौरान आदिवासी बहुल क्षेत्रों को प्राथमिकता से शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। स्कूलों में एनसीसी विंग के विस्तार की यह योजना नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिश के बाद बनाई गई है, जिसमें रक्षा मंत्रालय की मदद से राज्य सरकारों को इसके लिए प्रोत्साहित करने की बात कही गई है। साथ ही कहा गया है कि इससे छात्रों की प्रतिभा की पहचान में मदद मिलेगी। इससे वह सेना और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर अपने करियर को भी संवार सकेंगे।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों से होगी शुरुआत

सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय ने इस योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। पहले चरण में देशभर के सभी केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालयों में इस प्रशिक्षण को शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यों को भी इसकी तैयारी करने को कहा है। फिलहाल ऐसे सभी केंद्रीय व नवोदय विद्यालयों की जानकारी जुटाई जा रही है, जहां मौजूदा समय में एनसीसी प्रशिक्षण की सुविधा नहीं है। माना जा रहा है कि इस जानकारी के मिलने के बाद सरकार जल्द ही रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर इसे मंजूरी ले सकती है।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment