NEET PG 2021: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड कल जारी करेगा प्रवेश-पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

By Sahab Ram
On: September 5, 2021 4:03 PM
Follow Us:

NEET PG 2021: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड कल जारी करेगा प्रवेश-पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) की ओर से मेडिकल शिक्षा संस्थानों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा NEET PG 2021 के एडमिट कार्ड 06 सितंबर को जारी किए जाएंगे। एनबीई ने NEET PG 2021 के आवेदक उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया है कि 18 अप्रैल, 2021 को परीक्षा के लिए पहले जारी किए गए एडमिट कार्ड को बेकार माना जाएगा। नीट पीजी 2021 का नया एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर उपलब्ध होगा। इस संबंध में नेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (NBE) की ओर से जारी अधिसूचना यहां क्लिक कर पढ़ और डाउनलोड कर सकते हैं।

NBE की अधिसूचना में लिखा है कि

18 अप्रैल, 2021 को होने वाली NEET – PG 2021 की परीक्षा स्थगित कर दी गई थी और अब 11 सितंबर, 2021 को निर्धारित की गई है।

18 अप्रैल, 2021 को परीक्षा के लिए पूर्व में जारी किए गए प्रवेश- पत्र निरस्त कर दिए गए थे और अब बेकार माने जाएंगे। नए प्रवेश- पत्र नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की वेबसाइट https://nbe.edu.in पर 06 सितंबर, 2021 को जारी किए जाएंगे।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से एक सुरक्षात्मक फेस शील्ड, फेस मास्क और सैनिटाइजर पाउच प्रदान किया जाएगा। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस, परीक्षा के संचालन के दौरान हर समय COVID-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्रों पर COVID-19  से बचाव के लिए उपयुक्त व्यवहार के पालन के संबंध में विस्तृत निर्देशों के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस का दिनांक 09.04.2021 को जारी नोटिस देखें।

ऐसे डाउनलोड करें NEET PG 2021 admit card 

उम्मीदवार सबसे पहले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर दिखाई देने वाले NEET PG 2021 admit card लिंक पर क्लिक करें।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

स्क्रीन पर प्रदर्शित फॉर्म में आवश्यकतानुसार अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल्स दर्ज करें।

स्क्रीन पर प्रदर्शित प्रवेश- पत्र को अच्छे से पढ़ लें।

अपना पूरा विवरण देखने के बाद एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।

परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।

NEET UG 2021 के प्रवेश- पत्र 09 सितंबर को जारी होंगे

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

वहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2021, 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। एनटीए की ओर से परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले सभी उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 09 सितंबर, 2021 को जारी किए जाएंगे।

source: amar ujala

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment