HCS परीक्षाओं के 26 लोकेशन पर 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए

By Sahab Ram
On: September 10, 2021 6:11 AM
Follow Us:

HCS परीक्षाओं के 26 लोकेशन पर 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए

रेवाड़ी 9 सितंबर। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने वीरवार को बालभवन में सभी केन्द्र अधीक्षकों की बैठक ली और उन्हें एचपीएससी द्वारा आगामी 12 सितंबर को होने वाली एचसीएस एक्सक्यूटिव ब्रांच एंड एलाइड एग्जाम से संबंधित हिदायतों की जानकारी देते हुए आवश्यक निर्देश दिए ताकि किसी को भी जिले में एग्जाम से संबंधित असुविधा का सामना न करना पड़े।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परीक्षा से जुड़े सभी केन्द्र अधीक्षक पूरी निष्ठïा व ईमानदारी के साथ अपनी डयूटी का निर्वहन करें। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में 26 लोकेशन पर 37 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र अधीक्षकों को जो भी निर्देश जारी किए गए हैं उनकी पालना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें परीक्षा के समय कोई दिक्कत न आएं।

उन्होंने कहा कि 12 सितम्बर को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए 11 सितम्बर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। किसी भी परीक्षा केन्द्र में खिड़कियां खुली नहीं होनी चाहिए। परीक्षा केन्द्रों पर शौचालयों की व्यवस्था व पंखों की व्यवस्था होनी चाहिए और परिक्षार्थियों अनुसार सभी कमरों में बैंच होने चाहिए। परीक्षा केन्द्रों में आने वाले सभी परिक्षार्थियों की बॉयोमैट्रिक हाजिरी होगी, सभी सुपरवाईजरों को सुबह 8 बजे पहुंचना होगा और करीब 8 बजकर 20 मिनट पर आपस में मीटिंग प्लान करनी होगी, उसके तुरंत बाद सीटिंग प्लान गेट पर चस्पा करनी होगी। सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर ओएमआर शीट लेनी होगी और सभी की वीडियोग्राफी होगी, 9 बजकर 25 मिनट पर प्रश्र पत्र को ओपन करना होगा उसकी भी तीन आदमियों सहित वीडियोग्राफी होगी।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

उन्होंने कहा कि जो परीक्षार्थी गैर हाजिर है उसकी सीट पर ओएमआर शीट प्रश्र पत्र सहित रखनी होगी और गहनता से वीडियोग्राफी करवानी होगी। कोई भी परीक्षार्थी दो घंटे से पहले परीक्षा केन्द्र नहीं छोड़ सकता। किसी भी परीक्षार्थी पर कोई शक है तो उसकी वीडियोग्राफी की जाए। परीक्षा की समाप्ति के बाद जब तक सभी ओएमआर शीट एकत्रित नहीं हो जाती तब तक परीक्षार्थियों को बैठाकर रखना है, प्रश्र पत्र की तीन कॉपी होती हैं, परीक्षार्थी को केवल तीसरी कॉपी ही लेकर घर जाने की अनुमति हो यह भी सुनिश्चित किया जाए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment