UPSC: ममता यादव ने पहले प्रयास में ही क्लियर किया था एग्जाम

By Sahab Ram
On: September 25, 2021 12:24 PM
Follow Us:

UPSC: ममता यादव ने पहले प्रयास में ही क्लियर किया था एग्जाम

ममता यादव ने सिविल सर्विस एग्जाम तो पहले ही प्रयास में क्लियर कर लिया था, लेकिन मन में IAS बनने का सपना अधूरा रह गया था, क्योंकि रैंक बहुत दूर थी। ममता ने हार नहीं मानी और दिन में 10 से 12 घंटे तक कड़ी मेहनत की। आखिर वो दिन ही आ गया, जिसका इंतजार था। ममता ने इस मुश्किल भरी परीक्षा में देशभर में 5वीं रैंक पाकर परिवार ही नहीं, बल्कि अपने क्षेत्र का भी नाम रोशन किया।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

संघ लोक सेवा आयोग की 2020 की परीक्षा में ममता ने देशभर में 5वीं रैंक हासिल की है। ममता की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। ममता ने इसका पूरा श्रेय अपने गुरुजनों, पिता अशोक कुमार, माता सरोज देवी, चाचा विजय कुमार और सत्यनारायण, भाई महेश यादव सहित पूरे परिवार को दिया है। ममता यादव का कहना है कि कड़ी मेहनत और लगन से खुद के बनाए कठिन से कठिन लक्ष्य को भी पूरा किया जा सकता है।

बसई गांव निवासी ममता यादव के पिता अशोक यादव एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और उनकी मां सरोज यादव गृहिणी हैं। ममता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। 12वीं तक की पढ़ाई ममता यादव ने दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के बलवंत राय मेहता स्कूल से की, फिर DU (दिल्ली यूनिवर्सिटी) के हिंदू कॉलेज से स्नातक किया।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

परीक्षा की पहली सीढ़ी से ही टॉपर का खिताब लिए उंची उड़ान का सपना देखने वाली ममता यादव 4 साल से सिविल सर्विस की परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वर्ष 2019 में ममता यादव ने देशभर में 556वीं रैंक हासिल की, लेकिन उनका सपना IAS बनने का था। माता-पिता ने हौसला बढ़ाया और एक बार फिर ममता ने प्रयास शुरू किए।

पहले ममता 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करती थीं, लेकिन टॉपर बनने के लिए इस बार 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की। UPSC के लिए ममता यादव ने ज्यादातर सेल्फ स्टडी की। शुक्रवार को जब परीक्षा का परिणाम आया तो ममता यादव व उसके परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment