हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा: गृह मंत्री अनिल विज की खासियत पर पूछे गए सवाल पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई

By Sahab Ram
On: September 27, 2021 12:49 PM
Follow Us:

हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा: गृह मंत्री अनिल विज की खासियत पर पूछे गए सवाल पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई पुलिस सब इंस्पेक्टर (महिला-पुरुष) की लिखित परीक्षा में पूछे गए सवालों पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई है ।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

परीक्षा में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की खासियत के बारे में सवाल पूछा गया। इसके साथ ही विकल्प के तौर पर अविवाहित शब्द दिया गया था । इस सवाल के जवाब में चार विकल्प दिए गए हैं। क्या वे उच्च शिक्षित हैं, पहले भी गृह मंत्री रह चुके हैं, वे अविवाहित हैं या वे पुलिस अधिकारी रह चुके हैं।

कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह के गांव खदरी को लेकर भी सवाल पूछा गया कि खदरी शब्द किस जाति, समुदाय, गौत्र या खादर से संबंधित है। इन सवालों को लेकर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई है।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment