मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आयोजित होगी पेंटिंग प्रतियोगिता

By Sahab Ram
On: September 29, 2021 11:38 AM
Follow Us:

मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आयोजित होगी पेंटिंग प्रतियोगिता

मनोहर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय पर प्रदेशभर में एक अक्टूबर से सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पेंटिंग प्रतियोगिता शुरू होगी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलास्तर पर चुने गए 25 विजेताओं को 500-500 रुपये ईनाम दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक जिले से जीते प्रतिभागी की पेंटिंग मंडल स्तर पर भेजी जाएंगी जहां 10 सर्वश्रेष्ठ विजेताओं को 2100-2100 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। आखिर में मंडल स्तर के विजेताओं की पेंटिंग को राज्य स्तरीय लेवल पर भेजा जाएगा, जहां पहले पांच विजेताओं को 11,000-11,000 और आखिरी 5 को बतौर सांत्वना पुरस्कार 2100-2100 रुपये दिए जाएंगे।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

छात्रों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है उद्देश्य

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने बताया कि इस पेंटिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य यही है कि छात्र प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाएं और ज्यादा से ज्यादा जागरूक हों। आज के छात्र आने वाले दिनों में समाज का निर्माण करेंगे उन्हें सरकार से जुड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जो निश्चित ही बच्चों मे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों बारे जागरूकता लाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त यशेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता जिला के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में एक अक्टूबर से शुरू होगी। प्रतियोगिता का विषय मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा जनहित में जारी कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित है। प्रतियोगिता पहले विद्यालय स्तर फिर जिलास्तर, मंडल स्तर और आखिरी में राज्यस्तर पर होगी।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment