हरियाणा में अब तकनीकी विश्वविद्यालयों में 3 कोर्स को हिंदी भाषा में कर सकेंगे विद्यार्थी

By Sahab Ram
On: October 5, 2021 9:43 AM
Follow Us:

हरियाणा में अब तकनीकी विश्वविद्यालयों में 3 कोर्स को हिंदी भाषा में कर सकेंगे विद्यार्थी

हरियाणा के तीन तकनीकी विश्वविद्यालयों में सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का कोर्स इस सत्र से हिंदी भाषा में शुरू होगा। तीनों कोर्स में 30-30 अतिरिक्त सीटें शुरुआत में रखी गई हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

उन्होंने बताया कि ये कोर्स दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी सोनीपत, जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी वाईएमसीए, फरीदाबाद और गुरु जंभेश्वर विज्ञान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार में शुरू होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

तकनीकी शिक्षा विभाग इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले सभी निजी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों की बैठक आयोजित करेगा। उन्हें तीनों विषयों में अतिरिक्त सीटों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में एआईसीटीई के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हरियाणा, दिल्ली से जेईई प्रवेश परीक्षा में हिंदी में उपस्थित हुए उम्मीदवारों की सूची उन्हें मुहैया कराई जाए।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

इस सत्र से उन्हें कोर्स में हिंदी भाषा का विकल्प भी उपलब्ध होगा। वर्तमान में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम कट ऑफ तिथि 25 अक्तूबर 2021 है। हरियाणा सरकार एआईसीटीई से अनुरोध करेगी कि वह 30 नवंबर 2021 तक इन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की अंतिम कट ऑफ तिथि करें। ये पाठ्यक्रम हिंदी भाषा में तभी शुरू किए जाएंगे जब प्रत्येक कोर्स में न्यूनतम 20 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।

अनिल विज ने बताया कि एआईसीटीई ने राज्य सरकार के खर्चे पर चरणबद्ध तरीके से तीनों कोर्स के लिए हिंदी भाषा में पुस्तकें उपलब्ध कराने पर सहमति जताई है। एआईसीटीई क्षेत्रीय भाषा (हिंदी) में व्यावसायिक, इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने को भी तैयार है। क्षेत्रीय भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार शिक्षकों को अतिरिक्त मानदेय भी देगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment