हरियाणा: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगी ट्रांसपोर्ट सुविधा

By Sahab Ram
On: February 26, 2022 7:14 AM
Follow Us:

हरियाणा: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगी ट्रांसपोर्ट सुविधा

हरियाणा सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए कम लागत में बेहतर शिक्षा मुहैया करवाना और सभी शिक्षण संस्थाओं में अच्छी गुणवत्ता का इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना चाहती है।इसी दिशा में सरकार अब सरकारी स्कूलों में गांव और वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है. शहर के अलावा गांव में रहने वाले विद्यार्थियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इस और मुख्यमंत्री खट्टर का ध्यान है. बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग के बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे जिसमें उन्होंने गांवों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अहम फैसला लिया.

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

उन्होंने यह कहा कि जिन गांवों के स्कूल ज्यादा दूरी पर है वहां विद्यार्थियों के लिए सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ट्रांसपोर्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए. आमतौर पर गांव में बच्चों को ट्रांसपोर्ट की सुविधा ना मिलने के कारण उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है जिससे ना ही सिर्फ उनको शारीरिक रूप से परेशानी होती है बल्कि उनके समय का भी नुकसान होता है. हालांकि हरियाणा सरकार इससे निपटने के लिए तैयारियां कर रही है जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्ति में आसानी हो.

हरियाणा: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी मिलेगी ट्रांसपोर्ट सुविधा

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या ज्यादा है उन स्कूलों में बड़े वाहनों की व्यवस्था की जानी चाहिए तथा जहां बच्चों की संख्या कम है वह छोटी गाड़ियों की व्यवस्था कराई जानी चाहिए. इसके लिए स्कूल ट्रांसपोर्ट विंग की भी स्थापना किए जाने का प्रस्ताव रखा तथा शिक्षकों को ट्रांसपोर्ट का नोडल ऑफिसर बनाने की भी बात कही. मुख्यमंत्री खट्टर का यह कदम गांव के विद्यार्थियों के लिए बहुत मददगार साबित होगा. इससे उनकी परेशानी कम होगी तथा उनका समय भी बचेगा.जिससे उनकी शिक्षा और भी बेहतर हो पायेगी.

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment