NCERT बुक्स पायरेसी: बड़ी संख्या में फर्जी बुक्स बरामद

By Sahab Ram
On: April 10, 2022 3:53 AM
Follow Us:

रेवाड़ी सीएम फ्लाइंग ने एनसीईआरटी की नकली किताबों का जखीरा पकड़ा है।  सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि शहर में पुस्तक विक्रेताओं के पास एनसीईआरटी की नकली किताबों की सप्लाई होती है। इस सूचना के बाद सीएम फ्लाइंग लगातार ऐसे गिरोह को काबू करने के लिए  अपना जाल फैला रही थी। सीएम फ्लाइंग ने अपना बाजार बस स्टैंड के पास सूचना मिलते ही गाड़ी को पकड़ा और उसमें एनसीईआरटी की नकली किताबें बरामद की गई और इसकी सूचना दिल्ली एनसीईआरटी के अधिकारियों को दी गई और अधिकारी मौके पर पहुंचे जांच में जुटे /

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

उन्होंने बताया कि है किताबे नकली एनसीईआरटी की है और जो इनमें स्याही प्रयोग की जा रही है उससे कैंसर की घातक बीमारी जैसी उत्पन्न हो सकती है और इन किताबों से बच्चों के भविष्य व जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है एनसीईआरटी के अधिकारी और सीएम फ्लाइंग लगातार इस जांच में जुटी हुई है यह किताबें कहां दी गई है बड़े गिरोह को पकड़ने की तैयारी में है . अधिकारियों के अनुसार इन बुक्स में इस्तेमाल स्याही व कागज की गुणवत्ता बेहद हल्की क्वालिटी की है। जो कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकती है। एनसीईआरटी की किताबों और पन्नों पर एनसीईआरटी के लोगो बने होते हैं, उससे असली व नकली किताबों की पहचान की जा सकती है।

NCERT fake book

 

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

पकड़ी गई गाड़ी के चालक ने टीम को बताया कि वह रोहतक के बालंद  बतौर चालक करीब डेढ़ साल से सेठ के पास काम करता है। उसे जानकारी नहीं कि किताबों में भी फर्जीवाड़ा हो रहा है। उसे गाड़ी लोड करके दी जाती थी, वह तो सामान्य तौर पर किताबों सप्लाई करता है। रेवाड़ी, गुड़गांव, झज्जर, सोनीपत जैसे नजदीकी जिलों में खुद गाड़ी ले जाता है तथा बाकी जगह अन्य ट्रांसपोर्ट से माल भेजा जाता है। कच्चे बेरी रोड पर अनाज मंडी में सेठ का दफ्तर है। वहां मशीनें तो नहीं लगी, मगर बड़ा गोदाम है।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

बहराल पकड़ी गई  एनसीइआरटी की नकली किताबें जब्त कर ली गई है. एनसीइआरटी के अधिकारियों ने बताया है कि इससे पहले भी दुसरे राज्यों में प्रिंटिंग प्रेस पर कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक़ एनसीईआरटी की किताबों के नाम पर करोड़ों रूपए का खेल खेला जा रहा है. ऐसे में इस मामले में ठीक तरीके से जाँच के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है.    

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment