रेवाड़ी में तीसरी अंतर विद्यालय एस. सी. शर्मा मेमोरियल चैंपियनशिप का किया आयोजन

By Sahab Ram
On: April 28, 2022 12:24 PM
Follow Us:

विशिष्ट अतिथि के रूप में के. एल. पी. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अभय सिंह यादव, एम डी यूनिवर्सिटी से डॉक्टर अशोक कुमार, ताइक्वांडो मास्टर मुकेश सैनी व एशियन गेम्स खिलाड़ी सुनील कुमार ने शिरकत की । संस्था के चेयरमैन राजेंदर सैनी व् प्राचार्य अनिल मुखीजा ने निर्देशक नविन सैनी व् हेमन्त सैनी के साथ मिलकर आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया I

प्राचार्य अनिल मुखीजा ने मंच से सभी प्रतिभागियों व् उनके साथ आये हुए प्रशिक्षकों तथा अभिभावकों का स्वागत व् इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया I उन्होंने बताया की आज इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा तथा पंजाब से लगभग सवा तीन सौ बच्चे ने विभिन्न आयु वर्ग में भाग लिया I

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

अमित भाटिया व अभय सिंह ने सभी प्रतिभागियों को खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने व खेल भावना को बनाये रखने की प्रेरणा दी I अभय सिंह ने जोर देकर कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल व अन्य गतिविधियाँ भी बच्चों के सर्वंगीण विकास के लिए जरुरी हैं I मुकेश सैनी ने अपने गुरु एस.सी शर्मा को नमन करते हुए एक मिनट का मौन रखा तथा खेल को बढ़ावा देने तथा इस प्रतियोगिता के  आयोजन के लिए राज इंटरनेशनल स्कूल की मैनेजमेंट का आभार व्यक्त किया I

ओवरऑल प्रथम ट्रॉफी पर राज इंटरनेशनल स्कूल ने कब्जा किया , जैन पब्लिक स्कूल ओवरऑल में द्वितीय स्थान पर रहा ,वही ओवरऑल तृतीय स्थान पर एस आर स्पोर्ट्स अकैडमी ने कब्जा किया। अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया I

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

परिणाम इस प्रकार रहें: –

अंडर 14 वर्ग (बॉयज) में गीतंशु, तुषार, आशीष, तुषार यादव ने स्वर्ण पदक और जतिन सैनी, देवांग, तोयम सैनी ने रजत पदक और दिव्यांशु, चित्रेश और तनिष ने कांस्य पदक प्राप्त किए I

अंडर 14 वर्ग (गर्ल्स) में दिव्यांशी, एंजल, छवि, आरजू और संस्कृति ने स्वर्ण पदक और धृति, संस्कृति साहू ने रजत पदक और लिक्षिका और प्रतीति ने कांस्य पदक प्राप्त किए

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

अंडर 19 वर्ग (बॉयज) में विपुल, लक्ष्य कौशिक, देव ने स्वर्ण पदक और साहिल सैनी, कुशाग्र, हर्षित और जतिन कुमार ने रजत पदक और गौरव ने कांस्य पदक प्राप्त किए I

अंडर 19 वर्ग (गर्ल्स) में पलक यादव, शाइन राव, अर्चिका ने स्वर्ण पदक और यसोधा ने रजत पदक और विदुषी ने कांस्य पदक प्राप्त किए I

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment