एक जुलाई से 120 माइक्रोन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक नहीं किए जा सकेंगे प्रयोग: डीसी

By Sahab Ram
On: April 5, 2022 11:40 AM
Follow Us:

डीसी यशेन्द्र सिंह ने जिला के नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया है और कहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का हमारे वातावरण पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। डीसी ने जनहित में जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की ओर सभी को कदम बढ़ाने हैं तभी हम वातावरण को स्वच्छ रख पाएंगे। आज प्रदूषण के कारण कई स्थानों पर वातावरण में सांस लेना भी दुभर है और इसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के अंधाधुंध प्रयोग का सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक न केवल वर्तमान में प्रदूषण का कारण बनता है बल्कि अगले कई सौ सालों तक भी इसका दुष्प्रभाव वातावरण में बना रहता है। इसलिए हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से परहेज करना चाहिए तभी हम आने वाले पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण दे पाएंगे।
 

Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij
Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij

डीसी ने बताया कि एनजीटी एवं सरकार के निर्देशों के अनुसार आगामी एक जुलाई से प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उसके बाद से एक बार प्रयोग किया जाने वाले प्लास्टिक का कोई भी सामान प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। एनजीटी द्वारा जारी निर्देशों की सभी को पालना करनी पड़ेगी। बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने और वातावरण का स्वच्छ रखने के उद्देश्य से सरकार एवं एनजीटी द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

डीसी ने बताया कि सरकार एवं एनजीटी द्वारा प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट नियम, 2016 को प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया है। इन आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति अथवा संस्थान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही करने का भी प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार एवं एनजीटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्लास्टिक की मोटाई 120 माइक्रोन से कम नहीं होनी चाहिए। इससे कम मोटाई वाले प्लास्टिक की चीजों पर प्रतिबंध रहेगा।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment