हरियाणा में रेल कोच फैक्टरी जल्द होगी शुरू,सफीदों विधानसभा में 50 बैड के पैरामेडिकल कालेज बनाने की मांग को मंजूरी

By Sahab Ram
On: April 4, 2022 6:48 AM
Follow Us:

मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने रविवार को जींद के सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित विकास रैली के दौरान जींद जिले व सफीदों के 92 प्रोजेक्टों के लिए करीब 226.65 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सफीदों विधानसभा की सबसे बड़ी 50 बैड के पैरामेडिकल कालेज बनाने की मांग को मंजूरी दी। साथ ही पोल्ट्री उद्योग की समस्याओं के निराकरण व इन्हे अधिक सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग के उच्चाधिकारियों की कमेटी बनाने की भी घोषणा की।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

 

जल्द शुरू होगा कोच निर्माण का कार्य

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सोनीपत में रेलवे कोच फैक्ट्री बन चुकी है तथा जल्द ही इसमें कोच का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ-साथ हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज बनाया जाएगा ताकि लड़कियों को पढ़ाई के लिए 10 किलोमीटर से अधिक सफर ना करना पड़े। गांवों को लालडोरा मुक्त करके भूमालिकों के हक में रजिस्ट्री करवा दी गई है। इस योजना में गांवों में विवादों की संख्या कम हुई है। महारा गांव जगमग योजना के तहत प्रदेश के 6300 में से 5600 गांवों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई गई है। पंचायत और नगर पालिकाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक जिला में 300 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है।

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

अटके काम जल्द होंगे पुरे
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया गया है। 85 किलोमीटर का कुंडली-मानेसर-पलवल हाईवे 1400 करोड़ रुपये से बनाया गया है। वहीं इसके साथ-साथ रेल कॉरिडोर की स्थापना की जा रही है जो दक्षिणी हरियाणा को उत्तरी हरियाणा से जोड़ने का काम करेगी। इसके अलावा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे का कार्य अंतिम चरण में है। पहले जो कटरा का रास्ता 15 से 16 घंटा हुआ करता था अगर केवल सात घंटे का रह जाएगा। वहीं इस्माइलाबाद-नांगल चौधरी हाईवे हरियाणा के बीचों बीच होकर निकलेगा। डबबाली-पानीपत एक्सप्रेस वे पूर्व से पश्चिमी हरियाणा को आपस में जोड़ने का काम करेगा।

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment