
रेवाड़ी में महेन्द्रा फाइनेंस कम्पनी के कर्मचारी के साथ 7 लाख रूपए की लूट की वारदात का मामला सामने आया है. घटना उस वक्त हुई जब फाइनेंस कम्पनी का कर्मचारी रूपए से भरा बैग लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था कि रास्ते में दो युवक बैग छिनकर मौके से फरार हो गए . वहीँ सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुटी है. आपको बता दें कि रेवाड़ी की ब्रांस मार्किट में महेन्द्रा फाइनेंस कम्पनी का ऑफिस बनाया हुआ है.
जहाँ से आदिया कुमार नाम का कर्मचारी करीबन 7 लाख रूपए बैग में डालकर कार्यालय के पास ही अनाज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में जमा कराने जा रहा था. जैसे कर्मचारी ब्रान्स मार्किट से बाहर निकलकर मैन रोड़ पर आया तो बाइक पर सवार होकर आयें दो युवकों ने कर्मचारी की बाइक को टक्कर मार दी . और रूपए से भरा बैग छिनकर बदमाश फरार हो गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू की . पुलिस का कहना है कि मामले की जाँच की जा रही है/





