रेवाड़ी – व्यापारी के घर में घुसकर 50 हजार की लूट

By Sahab Ram
On: April 19, 2022 9:40 AM
Follow Us:

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक युवक मुंह पर मास्क लगाकर घर के दरवाजे पर आता है. फिर थोड़ी देर में दूसरा नकाबपोश युवक वहां आ जाता है. बदमाश घर की बेल बजाते और फिर सामान देने के बहाने घर का दरवाजा खुलवाते है. जैसे ही घर का नौकर दरवाजा खोलता है तो बदमाश नौकर को गन प्वाइंट पर ले लेते है. जिसके बाद दुसरे नौकर को भी गन प्वाइंट पर लेकर वारदात को अंजाम देते है. यहाँ बदमाशों ने घर के बुजुर्ग से हथियार के बल पर अलमारी की चाबी ली और फिर बड़े आराम से 50 हजार रूपए लेकर फरार हो गए.

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जानकारी के मुताबिक महेन्द्र गोयल और उनके भाई विनशील गोयल ने दोनों ने पास-पास ही सेक्टर 3 में मकान बनाए हुए है। विनयशील गोयल के पास उनके बुजुर्ग पिता 82 वर्षीय नरेन्द्र कुमार रहते है। सोमवार की रात विनयशील किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में पिता नरेन्द्र कुमार और दो घरेलु नौकर नेपाल निवासी प्रकाश व बिहार के सीतामढ़ी निवासी विक्रम मौजूद थे। रात करीब पौने 11 बजे घर के बाहर दो हथियारबंद बदमाश पहुंचे। जो वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देकर फरार हो गए।

लूट के बाद जाते हुए युवक

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

वहीँ पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। लेकिन अभीतक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है.

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment