कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 59 नए पॉजिटिव केस मिले, 54 हुए ठीक

By Sahab Ram
On: July 28, 2020 11:19 AM
Follow Us:

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: आज 59 नए पॉजिटिव केस मिले, 54 हुए ठीक

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी, 28 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 17861 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1567 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 1100 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 459 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 15485 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 809 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 81 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 459 एक्टिव केस हैं, इनमें 20 विभिन्न अस्पतालों में व 92 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 347 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 59 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 47 रेवाड़ी शहर, 3 धारूहेडा तथा एक-एक पैदयावास, नैचाना, करनावास, बावल, खलीलपुरी, गिंदोखर, किशनगढ़ बालावास, बिकानेर व बोडिय़ा कमालपुर से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जिले में 54 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 29 रेवाडी शहर, 13 धारूहेड़ा, 9 बावल, 2 कापड़ीवास और एक-एक गुगोढ़, सुंधरोज, रामपुरा, हुसैनपुर, मालाहेड़ा व सिधरावली से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment