रेवाड़ी पुलिस ने भीम सिंह हत्याकांड में तीन आरोपियों को काबू किया है । पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग व एक योगेश नाम का युवक है जिसने एक अक्टूबर की शाम को गांव मुंडनवास में पुरानी रंजिश के चलते भीम सिंह नाम के युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी । जानकारी के मुताबिक इस वारदात में शामिल जो दो नाबालिग है उसमें से एक ने पिस्टल से पहले भीम सिंह को पीछे से गोली मारी और फिर एक बाद एक छह फायर कर भीम सिंह की हत्या कर दी ।
पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर गांव के ही 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था । जिसमें से पुलिस जांच में अभी तक 3 आरोपी शामिल होने पाए गए है । इस वारदात में मुख्य आरोपी नाबालिग है इसलिए आशंका है की पूरी वारदात को मास्टर माइंड कोई ओर हो। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आपको बता दें कि आरोपी पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या वर्ष 1994 में की गई थी । और उसमें मृतक भीम सिंह और उसके परिवार के लोग आरोपी थे जो अदालत से भरी आए हुए थे । लेकिन दिनों पक्षों के बीच अक्सर झगड़ा रहता था । एक
अक्टूबर को हुई वारदात के दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में मामूली झगड़ा हुआ था । जिसकी पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई थी । और फिर एक अक्टूबर को साज़िश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया । पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तमाल बाइक और पिस्टल बरामद कर ली है । और मामले कि जांच कर रही है ।