कोरोना अपडेट : बुधवार को 58 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 51 नए पॉजिटिव मिले

By Sahab Ram
On: September 23, 2020 12:23 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : बुधवार को 58 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 51 नए पॉजिटिव मिले

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
रेवाड़ी, 23 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 64426 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5186 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4692 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 28 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 466 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 58288 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 952 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड
पॉजिटिव के कुल 466 एक्टिव केस हैं, इनमें 33 विभिन्न अस्पतालों में व 36 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 397 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को जिले से संबंधित 51 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 20
रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 7 बावल, 4 कोसली तथा एक-एक केस संगवाड़ी, भाड़ावास, जलियवास व आसलवास  से संबंधित हैं। बुधवार को जिले से संबंधित 58 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 14 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 9 बावल, 8 सहारनवास, 3 भूडला, 2 जांट, तथा एक-एक केस कालूवास, मनेठी, नया गांव, खडगवास , लिसाना व शहबाजपुर खालसा से संबंधित हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment