कोरोना अपडेट: आज जिले में 73 नए केस मिले , 102 मरीज ठीक हुए

By Sahab Ram
On: September 19, 2020 1:19 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट: आज जिले में 73 नए केस मिले , 102 मरीज ठीक हुए

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार
रेवाड़ी, 19 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 61003 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4937 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4444 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 467
एक्टिव केस रह गए हैं तथा 55449 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 617 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 467 एक्टिव केस हैं, इनमें 27 विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 396 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ
रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 73 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर,11 धारूहेड़ा,  8 बावल, 3-3 सहारनवास व करनावास, 2-2 नाहड़, गढ़ी, जलालपुर, जैरावत, भाड़ावास तथा एक-एक  ठोठवाल, मीरपुर, जैतड़ावास, कालूवास व कमालपुर से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 103 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 48
रेवाड़ी शहर, 26 धारूहेड़ा, 15 बावल, 4 रामपुरा, 2 कोसली तथा एक-एक बेरली खुर्द, भाड़ावास, जाट, कोनसीवास, पिथनवास, तुर्कियावास व खड़गवास से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment