कोरोना अपडेट : आज जिले में 106 पॉजिटिव केस कंफर्म, 46 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: July 17, 2020 2:28 PM
Follow Us:

कोरोना अपडेट : आज जिले में 106 पॉजिटिव केस कंफर्म, 46 ठीक हुए

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी, 17 जुलाई। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 9662 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1004 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 591 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 405 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 8473 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 185 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलाभर में 58 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 405 एक्टिव केस हैं, इनमें 13 विभिन्न अस्पतालों में व 38 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 354 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिले में 46 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 20 रेवाडी शहर, 15 धारूहेड़ा, तीन जलालपुर, दो डूंगरवास तथा एक-एक लूखी, शाहपुर, नयागांव बास, गुडियानी, भाकली, झाल से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
शुक्रवार को लिए गए 457 सैंपल
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 106 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 69 रेवाड़ी शहर, 31 धारूहेड़ा, दो असदपुर तथा एक-एक बावल, गोकलपुर, लिसाना व कोसली से संबंधित हैं। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कान्टैक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 457 सैंपल लिए गए हैं।

Rewari: लिंग जाँच कराने वाले दो दलाल काबू, रेवाड़ी के अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती महिला को लेकर पहुँचा था दलाल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment