दरअसल, गांव दरोली जाट निवासी संदीप की पत्नी सुनीता देवी ने कुछ दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्ची के शरीर में पानी की कमी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई।
मौत के बाद बुधवार को ही परिजनों ने 13 दिन की इस बच्ची के शव को गांव के शमशान घाट में दफना दिया था। देर रात उन्हीं के किसी रिश्तेदार ने महेन्द्रगढ़ पुलिस को सूचना दी कि बच्ची की अचानक मौत नहीं हुई, बल्कि उसे मारा गया और जल्दबाजी में शव को दबा दिया गया, क्योंकि संदीप के पहले से 3 बेटियां हैं।

सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ गुरुवार को गांव दरोली जाट में दस्तक दी और पुलिस के जवान उस जगह पर पहुंचे, जहां बच्ची को दफनाया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट और ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने बच्ची के शव को कब्र से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।
वहीं बच्ची की मां सुनीता देवी का कहना है कि बच्ची की मौत शरीर में पानी की कमी की वजह से हुई। कौन ऐसी मां होगी, जो 9 माह पेट में पालने के बाद अपनी बच्ची का कत्ल करेगी।




