Corona Update: आज 62 नए मरीज मिले , 40 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: December 4, 2020 12:56 PM
Follow Us:

Corona Update: आज 62 नए मरीज मिले , 40 ठीक हुए

कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 4 दिसंबर 2020

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

रेवाड़ी, 4 दिसंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 128705 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10662 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 10075 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 60 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 487 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 109066 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 9017 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 487 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 444 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 62 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 34 रेवाडी शहर, 5 धारूहेडा, 4 बावल, 2-2 गोलियाकी, कमालपुर, करावरा, नैचाना, तथा एक-एक केस डहीना, धारण, जयसिंहपुर, मायण, राजगढ, सुठानी, बिठवाना, गिंदोखर, आसियाकी, गुगोढ व जैनाबाद से संबंधित हैं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 40 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 21 रेवाडी शहर, 3 बूढपुर, 2 कोसली तथा एक-एक बनीपुर, संगवाडी, पुन्सिका, टींट, सहारनवास, पिथनवास, धारूहेडा, डूंगरवास, जोनावास, करनावास, पाली, फिदेडर, चिल्हड व जाहिदपुर से संबंधित हैं

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment