रेवाड़ी, 3 अक्टूबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 71504 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5930 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं जबकि 65092 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। इनमें 5374 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 31 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 525 एक्टिव केस रह गए हैं तथा शेष 482 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जिले में
कोविड पॉजिटिव के कुल 525 एक्टिव केस हैं, इनमें 30 विभिन्न अस्पतालों में व 8 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 487 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
कोविड पॉजिटिव के कुल 525 एक्टिव केस हैं, इनमें 30 विभिन्न अस्पतालों में व 8 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 487 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
जिले से संबंधित 61 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 33 रेवाड़ी शहर, 5 धारूहेडा, 4 बावल, 2-2 गोलियाकी, कमालपुर, करनावास व नैचाना तथा एक-एक केस डहीना, धारन, जयसिंहपुर खेडा, मायन, राजगढ़, सूठानी, बिठवाना, गिन्दोखर, आसियाकी, गुगोढ़ व जैनाबाद से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 73 कॉविड
पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 28 रेवाड़ी शहर, 16 धारूहेड़ा, 5 बावल, 3 मंदौला, 2-2 खटावली व कापड़ीवास तथा एक-एक केस कोसली, बासदूदा, भाडावास, लिसान, खोल, डहीना, गोकलगढ़, मालियावास, ढ़ालियावास, ज़ाटूवास, खालेटा, नाहड़, नांगल शहबाजपुर, चिराहडा, सहारनवास, टांकड़ी व कंवाली से संबंधित हैं।

जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व
कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।