Corona Update: आज 54 नए केस मिले ,94 ठीक हुए

By Sahab Ram
On: December 1, 2020 4:15 PM
Follow Us:

Corona Update: आज 54 नए केस मिले ,94 ठीक हुए

रेवाड़ी, 1 दिसंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 126967 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 10431 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 9961 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 60 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 410 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 106706 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 9830 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 410 एक्टिव केस हैं, इनमें 43 विभिन्न अस्पतालों में, जबकि 367 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

मरीजों के लिए रेवाड़ी में बनाया गया ये Foot Over Bridge, लिफ्ट लगने का इंतजार

  सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को जिले से संबंधित 54 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 26 रेवाडी शहर, 6 जाटूसाना, 5-5 बावल व परखोतमपुर, 4 डहीना, 2-2 धामलावास, धवाना व कापडीवास तथा एक-एक केस बाबडौली व भाण्डोर से संबंधित हैं। मंगलवार को जिले से संबंधित 94 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 45 रेवाड़ी शहर, 5 भाला, 4-4  ढालियाकी व खरखडी, 3 डाबडी, 2-2 बावल, धारूहेडा, जैतडावास, भाड़ावास व कोसली तथा एक-एक पाल्हावास, बेरली कलां, रामगढ, चंादनपुर, धवाना, ढोकिया, जाट सायरवास, जाटूसाना, जुड्डïी, खोरी, मोहदीनपुर, मालियावास, माजरा श्योराज, मन्दौला, नैचाना, गामडी, सुलखा, सुठाना, खालेटा, खिजुरी, कोनसीवास, ढालियावास व नयागांव  से संबंधित हैं।

  जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

Rewari Majra AIIMS के निर्माण के साथ शुरू होगी OPD – राव इंद्रजीत

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment