‘हर घर लक्ष्मी’ रेवाड़ी पुलिस ने इस अंदाज में मनाई दिवाली

By Sahab Ram
On: November 13, 2020 2:06 PM
Follow Us:

‘हर घर लक्ष्मी’ रेवाड़ी पुलिस ने इस अंदाज में मनाई दिवाली

‘हर घर लक्ष्मी’ रेवाड़ी पुलिस ने इस अंदाज में मनाई दिवाली : 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 एक तरफ जहाँ लोग अपने घर में लक्ष्मी के आगमन के लिए सजावट और पाठ पूजा करने में व्यस्त दिखे, वहीं रेवाडी पुलिस ने जिले भर में शुक्रवार को ’हर घर लक्ष्मी’ के बारे में जागरूकता फैलाते हुए दिवाली मनाई। इस दौरान महिला पुलिस थाना रेवाडी  की एस.एच.ओ उप.निरीक्षक सर्वेष्ठा और दुर्गा शक्ति की इन्चार्ज स.उप.निरीक्षक प्रविन कि टीम ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा किया। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस की टीम ने शहर के कुछ घरों में जाकर दिवाली की बधाई दी और उन्हें ’हर घर लक्ष्मी’ के बारे में अवगत कराया।

रेवाडी पुलिस टीम ने जिले भर में महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप्प एवं महिला पुलिस थाना के बारे में जागरूक भी किया। महिला पुलिस थाना रेवाडी की एस.एच.ओ उप.निरीक्षक सर्वेष्ठा ने बताया कि महिला सुरक्षा किसी भी प्रदेश व देश के विकास के लिए बहुत एहिमियात रखता है। महिलाएं दुर्गा शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड कर किसी भी परिस्थिति में इस्तेमाल कर पुलिस की मदद मांग सकती है। कोई भी महिला अगर उनके पास किसी प्रकार की राय भी लेना चाहे तो उनका स्वागत है। हम सभी साथ मिलकर अपने प्रदेश व देश को और भी बेहतर जगह बना सकते हैं।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

‘हर घर लक्ष्मी’ रेवाड़ी पुलिस ने इस अंदाज में मनाई दिवाली

हर घर लक्ष्मी’ क्या है– रेवाडी पुलिस का ’हर घर लक्ष्मी’ अभियान कहता है की हमारे घर की महिलाएं ही लक्ष्मी माँ का प्रतीक है। सभी को उनको हमेशा खुश रखना चाहिए ताकि घर में सुख एवं समृद्धि प्राप्त हो सके। हम सब के घर में लक्ष्मी है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

पुलिस हर घड़ी में आपके साथ है:- पुलिस ने इस अभियान के दौरान सभी को यह बताया कि हरियाणा पुलिस लोगों से जुड़कर उनकी मदद करने का सार्थक प्रयास कर रही है। हर घर लक्ष्मी’ भी इसी मुहिम का एक हिस्सा है।   

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment