हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

By Sahab Ram
On: December 20, 2025 11:55 AM
Follow Us:

11 सालों में लगातार मजबूत हुआ सड़क नेटवर्क, विपक्ष को हो रही दिक्कत — नायब सिंह सैनी

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

चंडीगढ़, 19 दिसंबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है, जिस पर लोग विश्वास करते हैं और नॉन—स्टॉप विश्वास कर रहे हैं। पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को जो मजबूती मिली है, उससे कहीं न कहीं विपक्ष को दिक्कत हो रही है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के सदस्यों द्वारा हर बार पोस्टर लेकर आना, अखबार दिखाना, इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। राज्य सरकार काम करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण के बारे में नहीं सोचा, जबकि पिछले 11 सालों में सड़क नेटवर्क को जो मजबूती मिली है, इसी से तो इन्हें दिक्कत आ रही है।

उन्होंने कहा कि झज्जर—छुछकवास तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस—वे निकल रहा है, लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने सरकार का शुक्रिया तक नहीं किया। कम से कम इन्हें सड़कों के सुधारीकरण के लिए शुक्रिया तो अदा करना चाहिए।

शून्यकाल में सदन में इनेलो के विधायक दल के नेता अदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने अपनी विधानसभा की समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment