सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या सुनकर मौके पर पहुँचे विधायक चिरंजीव राव

By Sahab Ram
On: July 27, 2020 10:59 AM
Follow Us:

सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या सुनकर मौके पर पहुँचे विधायक चिरंजीव राव

शहर की कंपनी बाग कॉलोनी में करीबन 3 महीने से स्थानीय निवासी सीवरेज ब्लॉकेज होने के कारण सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से परेशान है । इस बारे में स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायत भी की लेकिन आजतक समस्या का समाधान नहीं हुआ है । जिसके बाद अब स्थानीय लोगों ने कांग्रेस से रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव को शिकायत की , जिसके बाद विधायक समस्या को देखने के लिए खुद मौके पर पहुँच गए और अधिकारियों को समस्या के समाधान का निर्देश दिए ।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

चिरंजीव राव ने कहा कि सरकार को अधिकारियों पर कोई कंट्रोल नहीं है और अधिकारी जनता की समस्या का समाधान करने की बजाए जनता को परेशान कर रहे है । अधिकारी अगर जनता की समस्या से सरोकार रखते तो कंपनी बाग के लोग 3 महीने से परेशान नहीं होते और ना ही उनके पास सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या पहुँचती ।

उन्होंने कहा कि आज शहर का बुरा हाल है , जगह -जगह गंदगी फैली हुई है , बेसहारा पशु सड़क पर आवारा घूम रहे है और शिकायत लेकर अधिकारियों के पास जाने वाली जनता को दफ्तरों के चक्कर लगवाये जा रहे है।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment