सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार बेचने के मामले मे एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 17, 2021 12:23 PM
Follow Us:

सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार बेचने के मामले मे एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार

सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी के दिशानिर्देशानुसार अवैध हथियार रखने व बेचने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के खण्डेवला निवासी अमित कुमार उर्फ डैंजर के रुप मे हुई है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जांचकर्ता ने बतलाया की पुलिस 19 मई को गस्त के दौरान मुखबर द्वारा सुचना मिली की सचिन उर्फ मोनू निवासी खरसानकी अवैध हथियार रखता है जो आज अवैध पिस्टल लेकर गांव खरसानकी अपने घर के पास सड़क पर खडा है जिसने सफेद शर्ट रंग की जिन्स पहन रखी है।

पुलिस को मिली सुचना पर रैडिंग पार्टी तैयार करके गांव खरसानकी मे सचिन के मकान के पास पहुंचे तब मकान के पास सड़क पर मुखबर द्वारा बताये हुये कपड़े पहने नोजवान लड़का  खडा दिखाई दिया जिसको शक के आधार पर काबू करके उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सचिन उर्फ मोनू निवासी खरसानकी थाना रामपुरा जिला रेवाड़ी बतलाया तथा उसकी तलाशी ली तो उसके पास दो देशी पिस्टल व एक कारतूस बरामद हुए थे ।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा मे आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी सचिन उर्फ मोनू ने पुछताछ मे बतलाया था कि मैने ये हथियार अमित कुमार उर्फ डैंजर निवासी खण्डेवला से खरीदे है। तब पुलिस ने मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए बृहस्पतिवार को मामले मे सलिंप्त दूसरे आरोपी अमित कुमार उर्फ डैंजर निवासी खण्डेवला जिला गुरुग्रांम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment