सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले मे एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 11, 2021 12:15 PM
Follow Us:

सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले मे एक ओर आरोपी को किया गिरफ्तार

सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले मे कार्यवाही करते हुए एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी कि पहचान फरीदाबाद जिला के अटाली निवासी जगप्रवेश उर्फ साहिल के रुप मे हुई है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जांचकर्ता ने बतलाया की 13 अप्रैल को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस को सुचना मिली की शिवाकान्त उर्फ शिबू निवासी भाकली देशी कट्टा लिए हुए गांव भाकली मे आमोली वाले रास्ते पर धर्मशाला के पास रास्ता मे खड़ा किसी का इन्तजार कर रहा है। पुलिस ने मिली सुचना पर रैडिंग पार्टी तैयार करके बताई जगह पर पहुंची तो वहां पर रास्ते मे बिजली के खम्बे के नीचे लाईट मे एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमो से चलने लगा।

पुलिस ने शक के आधार पर उस युवक को काबू करके उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम शिवकान्त उर्फ शिबु निवासी भाकली थाना कोसली जिला रेवाड़ी बतलाया तथा उस युवक कि तलाशी ली तो उसके पास एक देशा कट्टा व एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना कोसली मे आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी शिवकान्त उर्फ शिबू को गिरफ्तार कर लिया ।

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

उसके बाद मामले मे कार्यवाही करते हुए मामले मे सलिंप्त तीन ओर आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे। मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मामले मे सलिंप्त चौथे आरोपी जगप्रवेश उर्फ साहिल निवासी अटाली जिला फरीदाबाद को गिरफ्तार करके अदालत से एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।

 

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता ने शराब ठेके की बोतलों को तोड़ा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment