सांड ने ली कम्पनी कर्मचारी की जान

By Sahab Ram
On: September 2, 2020 10:46 AM
Follow Us:

सांड ने ली कम्पनी कर्मचारी की जान

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल
 रेवाड़ी  में आवारा पशुओं का आतंक आए दिन सामने आ रहा है । बुधवार सुबह तो एक आवारा सांड ने एक कम्पनी कर्मचारी की जान ले ली । आपको बता दें कि करीबन 20 दिन पहले शहर भीतर एक युवक की सांड ने जान ले ली थी ।  आज हुई  घटना में  बावल ओद्यौगिक क्षेत्र में कम्पनी कर्मचारी पर सांड ने उस वक़्त हमला कर दिया जब वो कम्पनी में जा रहा था । सांड ने
कम्पनी कर्मचारी को इतनी बुरी तरह घायल किया कि उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई ।
मृतक यूपी के आगरा का रहने वाला था और
बावल में निजी कम्पनी में कार्य करता था और वहीं पातुहेडा में किराए के मकान में रहता था । रोजाना की तरह आज सुबह कर्मचारी कम्पनी के लिए निकला था । जहां रास्ते में सांड ने उसपर हमला कर दिया । इस मामले में पुलिस ने सामान्य कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा  परिजनों को सौंप दिया है .
आपको बता दें की
रेवाड़ी में आवारा पशुओं की समस्या लोगों की जी का जंजाल बनी हुई है . एक महीने के दौरान तो ऐसी कई घटानाएं सामने आ चुकी है ..और लोगों के विरोध के चलते शहर में तो जिलाधीश ने धारा144 लागू की हुई है ..जबकि शहर से आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर छोड़ा हुआ ..लेकिन  फिलहाल इतनी बड़ी संख्या में
आवारा पशु सड़क पर मौजूद है जो सड़क पर मौत बनकर घूम रहें है .

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment