दिनांक 21.04.2027
आज दिनांक 21.04.2026 को आज इंडस विद्यालय के विद्यार्थी कक्षा तीसरी से छठी तक के विद्यार्थियों को अमूल फैक्ट्री के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दुग्ध उत्पादन व पैकिंग की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना था। फैक्ट्री में विद्यार्थियों ने दूध के संग्रहण, परीक्षण, शुद्धिकरण तथा विभिन्न डेयरी उत्पादों जैसे दूध, मक्खन, पनीर, दही आदि के निर्माण की पूरी प्रक्रिया को नजदीक से देखा। विद्यार्थियों ने गुणवत्ता नियंत्रण व स्वच्छता के बारे में भी जाना। विद्यार्थियों ने प्रबंधक महोदय से कई प्रश्न पूछे और अपने ज्ञान की वृद्धि की। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। अंत में, विद्यार्थियों को अमूल के विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी चखने को मिला, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकगण ने प्रबंधक महोदय का धन्यवाद किया।
आज कक्षा दसवी से बारहवीं के विद्यार्थी आई.एम.टी. में अपने व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के उद्देश्य से जूता निर्माण कंपनी में शैक्षणिक भ्रमण में गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने जूते बनाने की प्रक्रिया को नजदीक से देखा, जिसमें डिजाइनिंग, कटिंग, सिलाई तथा फिनिशंग शामिल है। कारखाने के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार चमड़ा, रबर तथा सिंथेटिक सामग्री जैसे कच्चे माल को तैयार करके उत्पाद में बदला जाता है। साथ ही आधुनिक उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक तथा उपयोगी रहा। इससे वास्तविक जीवन में जोड़ने की जानकारी प्राप्त हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार विशिष्ट ने कारखाना प्रबंधन का सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
प्रधानाचार्य







