
रेवाड़ी में एक कार में सवार युवकों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और बदमाश मौके से फरार हो गए. इस घटना में एक युवक को गोली लगी है जबकि दुसरे युवक को गोली छू कर निकल गई. घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि मॉडल टाउन थाना पुलिस ने उनपर समझोते के लिए दबाव बनाया था. जब उन्होंने समझोता नहीं किया तो बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. वहीँ मौके पर पहुँचे डीएसपी का कहना है कि अभी मामले की जाँच की जा रही है. जो भी व्यक्ति दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जायेगी.
आपको बता दें कि हिमांशु और दीपक नाम के युवक अपने बाकी दोस्तों के साथ रेवाड़ी शहर के बाईपास स्थित ढालियावास चौक के पास कार में बैठे हुए थे. तभी कार और बाइक पर सवार होकर आयें कुछ हमलावरों ने उनपर फायरिंग कर दी. बदमाशों ने एक बाद एक कई फायर किये. और हडबडाहट में बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. गोली लगने से घायल हुए दीपक को तुरंत शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सुचना के बाद घायल के परिजन और पुलिस मौके पर पहुँचे. जहाँ परिजनों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनपर समझौते के लिए दबाव बनाया जा रहा था. जब उन्होंने समझौता नहीं किया तो उनके बेटे पर फायरिंग की गई. परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले हमला करने आये बदमाशों में से कुछ युवकों ने हिमांशु के साथ मारपीट की थी. उन्होंने पुलिस में शिकायत दी तो समझौते के लिए उल्टा उन्हें ही डराया गया धमकाया गया था. जिसके बाद डीएसपी से भी उन्होंने शिकायत की. और अब पहले वाले हमलवरों ने दोबारा अन्य लोगों को साथ लेकर उनपर हमला किया है.
वहीँ सुचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने कहा कि अभी मामले की जाँच की जा रही है. मौके से उन्हें एक बाइक मिली है . जिसके आधार पर कुछ हमलवरों की पहचान हुई है. जिनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की टीमें गठित की गई है. वहीँ परिजनों के आरोपों पर डीएसपी ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई थी. अगर शिकायत होती तो वो तुरंत एक्शन भी लेते.




