युवा दिवस के अवसर पर कोसली विधायक ने युवाओं से किया संवाद

By Sahab Ram
On: January 12, 2022 4:14 PM
Follow Us:

युवा दिवस के अवसर पर कोसली विधायक ने युवाओं से किया संवाद

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बुधवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कोसली स्थित राजीव  ग़ांधी खेल स्टेडियम में  विवेकानंद हैल्थ मिशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में युवाओ से संवाद किया. इससे पहले  विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और एसडीएम होशियार सिंह ने नाहड़ मार्ग पर सिथत कैम्प कार्यालय से कोविड जन जागरूकता मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मैराथन दौड़ में अग्रणी रहने वाले युवाओं को पुरष्कृत किया।
कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मना रही है, जिससे युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। विधायक यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान और साहित्य के महान ज्ञाता थे। एक अच्छा शिक्षाविद होने के साथ ही  भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान रखते थे।
उन्होंने दोहराया कि विवेकानंद जी एक अच्छे खिलाड़ी भी थे,जोकि युवा पीढ़ी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। उन्होंने हमेशा अपने अनमोल विचारों और प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से सदैव युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया,तभी से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है।
 उन्होंने कहा कि  स्वामी विवेकानंद जी का दर्शन, आदर्श और काम करने का तरीका भारतीय युवाओं के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्त्रोत है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद को यह  नाम  उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस ने दिया था। तब से पूरा देश 12 जनवरी  स्वामी जी के जन्मदिन को  ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाता आ रहा है।  लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि  किसी भी देश का भविष्य उस देश के युवाओं पर निर्भर करता है. देश और समाज के चहुंमुखी  विकास में युवाओं का विशेष योगदान है, युवाओं को सशक्त  मार्गदर्शन के लिए कार्यक्रमों का आयोजन समय – समय पर होना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विवेकानंद हैल्थ मिशन ट्रस्ट टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर मैराथन दौड़ में भाग ले रहे युवाओं को एसडीएम कोसली होशियार सिंह  ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन आदर्शो को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करते हुए मेहनत करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि स्वामी जी के विचार इंसान के दिल में आज भी स्फूर्ति पैदा कर देते हैं। बेहद ही कम उम्र में दुनिया को आईना दिखाने वाले स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और आदर्शों को युवा पीढ़ी को अपने जीवन में ढालते हुए देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
विवेकानंद हैल्थ मिशन ट्रस्ट के  कोषाध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने मुख्य अतिथि लक्ष्मण सिंह यादव ,एसडीएम होशियार सिंह,एमडीएस संस्था के  निदेशक होशियार सिंह नम्बरदार सहित अन्य मेहमानों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
 इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष रामचंद्र यादव,बार एसोसिएशन कोसली के अध्यक्ष मनोज यादव एडवोकेट,एमडीएस संस्था के निदेशक होशियार सिंह नंबरदार,यदुवंशी शिक्षा निकेतन के उपप्राचार्य सुरेंद्र कुमार,डॉ जयपाल सिंह,डॉ सतबीर इंदौरा,महावीर निर्दोष,अनिल भारद्वाज पंच,समाजसेवी प्रेम सिंह यादव,ममता कोच,कपूर सिंह,सुरेंद्र सिंह,विनोद हरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment