मासूमों से अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार , दो अन्य मामलों में भी पुलिस ने गिरफ्तारी की

By Sahab Ram
On: October 2, 2020 3:06 PM
Follow Us:

मासूमों से अश्लील हरकतें करने वाला आरोपी गिरफ्तार , दो अन्य मामलों में भी पुलिस ने गिरफ्तारी की

शोरूम संचालक को धमकी देने के मामले में दुसरा आरोपी गिरफ्तार

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ब्रास मार्केट स्थित एक रेडीमेड कपड़ा शोरूम संचालक को धमकी देने के मामले में दुसरे आरोपी को  गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सती कालोनी निवासी महेश सैनी के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बतलाया कि शहर के सेक्टर तीन निवासी गौरव सैनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि 14 मार्च 2020 की शाम को बड़ा तालाब निवासी दिनेश उर्फ सुंडा ने शोरुम से दो टी शर्ट व दो शर्ट निकलवाई थी। पसंद किए गए कपडे बैग मे डाल दिए और उन कपडो का बिल करीब 1900 रुपये बनता था। दिनेश उर्फ सुण्डा ने बिल के पैसे देने से मना कर दिया था। आरोपी ने धमकी दी थी कि वह महेश सैनी गैंग का बदमाश है। आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर गोली मारने की धमकी दी थी। 16 मार्च को आरोपियों ने गौरव के कर्मचारी के मोबाइल पर कॉल कर शोरूम खोलने पर गोली मारने की धमकी दी थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस 18 मार्च को दिनेश उर्फ सुण्डा को गिरफ्तार कर लिया था तथा दुसरे आरोपी महेश सैनी को अदालत से  प्रोडैक्शन वारंट पर लेकर बृहस्पतिवार को  गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। आरोपी से वारदात मे प्रयोग कि गाडी बोलरो बरामद कि गई है।

युवती से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ करने तथा धमकी देने के मामलो में महिला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी युवती के ही गांव का रहने वाला है। जांचकर्ता ने बतलाया कि रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दी थी कि 30 जून 2020 को वह अपने खेत में पानी देने के लिए गई थी। वहां पर मौजूद उनके गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसका भाई भी वहां आ गया तथा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार की शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्चियों से अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी बच्चियों के पड़ोस में ही रहता है। जांचकर्ता ने बतलाया कि एक महिला ने पुलिस को शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी दो नाती घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी छत पर खड़े होकर बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की। बच्चियों ने घर जाकर आरोपी की हरकतों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद फिर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment