
भूतपूर्व सैनिक को चाकू से गोदा, शरीर में टूटा हुआ चाकू डॉक्टर्स ने निकाला बाहर |
रेवाड़ी के गाँव हांसाका में बुधवार शाम को एक पूर्व सैनिक पर चाकू और लाठी डंडो से हमला कर दिया गया. जिस घटना में भूतपूर्व सैनिक बूरी तरह से जख्मी हो गया और हमलवार मौके से फरार हो गए . लहुलुहान पड़े घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है . जिसके शरीर में चाकू टूटकर फंसा हुआ था . जिसे डॉक्टर्स ने बाहर निकाला है . और अभी घायल जिन्दगी और मौत की जंग लड़ रहा है.
बेटे ने शिकायत में बताया :
घायल शिवपाल के बेटे विकास ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि शाम को उसे पता चला कि गाँव के बस स्टैंड पर उसके पिता के साथ मारपीट की जा रही है . जिसके बाद वह मौके पर पहुँचा तो उसके पडोसी तीन लोग मारपीट कर रहे थे. जैसे ही वो मौके पर पहुंचा तो हमलावर मौके से फरार हो गए . और उसका पिता बेसुध लहूलुहान हालात में जमीन पर पड़ा हुआ था. जिसके बाद उसने एम्बुलेंस का इंतजाम कराकर घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया . जिनके शरीर से टूटा हुआ चाकू भी डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान निकाला है . फिलहाल घायल शिवलाल निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है.
सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी सतबीर और उसके दो बेटे सचिन और संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. और मामले की जाँच की जा रही है.





