बैंक में गबन करने वाला कर्मचारी पुलिस ने किया काबू

By Sahab Ram
On: September 1, 2021 1:40 PM
Follow Us:

बैंक में गबन करने वाला कर्मचारी पुलिस ने किया काबू

थाना कोसली पुलिस ने बैंक कर्मचारी द्वारा धोखाधड़ी करके पैसों का गबन करने के मामले में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान महेन्द्रगढ़ जिले के गाँव गाह्डा निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि भारतीय स्टैट बैंक कोसली ( रेवाडी ) शाखा प्रबन्धक श्री रमेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी थी कि भारतीय स्टैट बैंक कोसली शाखा मे 2017 से 2019 के बीच शाखा मे कार्यरत असोसियल अनिल कुमार निवासी गाहड़ा तहसील कनीना जिला महेन्द्रगढ़ ने शाखा से लगभग 3608392/- रूपए  का बैंक फ्रॉड किया था।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

जिसमे से 2019 में उसने लगभग 25 लाख रूपए बैंक के खाते में वापिस जमा करवा दिए। इसके बाद थाना कोसली पुलिस ने 11 लाख 41 हजार रूपए का फ्रॉड बाकी रहने पर बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर अनिल कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करके पैसो का गबन करने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

जाँच के दौरान थाना कोसली पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है। 

रेवाड़ी के सविता मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, आरोपी अरुण की पत्नी से हुई थी कहासुनी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment