नगराधीश ने केवीएस कोनसीवास विद्यालय में किया अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ

By Sahab Ram
On: October 20, 2020 1:24 PM
Follow Us:

नगराधीश ने केवीएस कोनसीवास विद्यालय में किया अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

नगराधीश संजीव कुमार ने आज केन्द्रीय विद्यालय कोनसीवास में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केवीएस स्कूल कोनसीवास के प्रिंसीपल बीर सिंह, सैनिक स्कूल के प्रिंसीपल कर्नल एस धर, जिला सैनिक बोर्ड की सचिव कर्नल सरिता यादव, केवीएस भाकली के प्रिंसीपल अनिल कुमार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ आदित्य देशवाल, राजकीय महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर मनोज कुमार व अभिभावक उपस्थित रहें।
सीटीएम संजीव कुमार ने इस अवसर पर कहा कि अटल टिंकरिंग लैब में विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के विभिन्न पहलुओं को समझाने के साथ-साथ उपकरणों और औजारों का इस्तेमाल कर कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। अटल लैब में आईआर सेंसर से लेकर थ्रीडी प्रिंटर्स और अल्ट्रासोनिक सेंसर जैसे अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि स्कूलों में इस लैब का निर्माण होने से विज्ञान, गणित व तकनीक में रूचि रखने वाले विद्यार्थी लैब में रचनात्मक प्रयोग कर सकेंगे, जिससे उनके कौशल में निखार आएगा। उन्होंने कहा कि इस लैब वाटर टैस्टिंग व स्वायल टैस्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चें अपने गांव के पानी व मिट्टïी की जांच भी इस लैब में करा सकेगें, यह एक अच्छा प्रयास है।
कार्यक्रम के उपरांत सीटीएम संजीव कुमार ने केवीएस विद्यालय की 2020-21 की प्रबंध समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। बैठक में प्राचार्य बीर सिंह ने विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड व विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि केवीएस विद्यालय पोलिथिन मुक्त स्कूल है तथा स्कूल के बच्चें लोगों को भी इस बारे में जागरूक कर रहे है। प्रबंधन समिति ने विद्यालय के कार्यो की प्रशंसा करते हुए निरंतर विकास कार्यो को करने की अनुमति प्रदान की।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment