‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल के जरिये कहीं भी देख पायेंगे पंचायतों का विवरण -डॉ बनवारी लाल

By Sahab Ram
On: October 3, 2020 4:19 PM
Follow Us:

‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल के जरिये कहीं भी देख पायेंगे पंचायतों का विवरण -डॉ बनवारी लाल

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री
प्रदेश में पंचायतों के संपूर्ण रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल का शुभारंभ किया है। ‘ग्राम दर्शन’ पोर्टल के  साथ अब हरियाणा के प्रत्येक गाँव की पूर्ण हो चुकी विकास परियोजनाओं की जानकारी डिजिटल रूप से उपलब्ध होगी। साथ ही, ग्राम पंचायत में करवाए जाने वाले आवश्यक कार्यों की सूची भी इस पोर्टल पर उपलब्ध होगी। दुनिया में कहीं भी बैठा कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायतों का विवरण देख सकेगा। यह जानकारी आज
सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने
रेवाड़ी ज़िला के प्रागपुरा गांव में नवनिर्मित विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद लोगो को सम्बोधित करते हुए दी।
        उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार का विजऩ था कि हरियाणा के प्रत्येक गाँव की अपनी वेबसाइट होनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्रामीणों विशेषकर युवाओं को उनके गाँव में करवाए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों, परियोजनाओं और योजनाओं की जानकारी हो। इससे वे अपनी आवश्यकताओं के अनुसार मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रख सकते हैं। इसलिए इसी सोच के साथ ‘ग्राम दर्शन’ की कल्पना की गई।  सहकारिता मंत्री ने कहा कि भाजपा
सरकार किसान हितेषी सरकार है कृषि अध्यादेश को लेकर कांग्रेसी जो बवाल कर रहे हैं इनकी झूठ  की राजनीति है। एक अक्टूबर से एमएसपी पर बाजरे की खरीद की जा रही है।  सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार फसल बर्बादी पर भी किसानों को सबसे अधिक मुआवजा दे रही है जबकि कांग्रेस सरकार में इनको एक -दो रूपए  मुआवजा मिलता था सहकारिता मंत्री ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया और लोगों से भी पौधारोपण करने को कहा ।
इस अवसर पर सरपंच ज्योति देवी, सुरेंद्र सिंह नम्बरदार, निजी सचिव एडवोकेट धीरेन्द्र सिंह, बोधन राम, अमर सिंह, नरेश कुमार, प्रताप सिंह बावल सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment